कोरोना का कहर - दिलीप कुमार को किया गया बिल्कुल अलग, इस तरह हो रही देखभाल
जहां इस समय पूरा देश कोरोना के कहर से जूझ रहा है वहीं अब दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट करते हुए कहा गया है कि सुरक्षा को देखते ही दिलीप कुमार को Isolation और quarantine कर दिया गया है।
गौरतलब है कि इस समय देश में कोरोना का कहर चरम पर है और मरीज़ों की संख्या 124 पहुंच चुकी है। वहीं अभी तक इसका कोई इलाज नहीं है।

इसलिए हर किसी को सलाह दी जा रही है कि इस बीमारी को बचे और खुद को भीड़ से अलग रखे। चूंकि ये बीमारी संक्रामक है इसलिए लोगों ने खुद को घरों में कैद कर लिया है।
यही कारण है कि दिलीप कुमार को भी एहतियातन बिल्कुल अलग कर दिया गया है और फिलहाल कोई उनसे मिलने जुलने नहीं जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











