दिलीप कुमार के भतीजे ने की थी अपनी ही बहन से शादी, काम न मिलने पर कहा- 'भीख मांगनी पड़ सकती है'

Ayub Khan actor life story

Ayub Khan personal life controversy: फेमस टीवी शो 'शक्ति- अस्तित्व के एहसास की' में रुबीना दिलैक के पिता मनिंदर का किरदार निभाने वाले आयूब खान को दर्शक आज भी याद करते हैं। कभी बॉलीवुड और टीवी दोनों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाले आयूब आज छोटे-छोटे रोल्स कर अपना गुजारा कर रहे हैं।

दिलीप कुमार के भतीजे हैं आयूब

कम ही लोग जानते हैं कि आयूब खान का ताल्लुक मशहूर एक्टर दिलीप कुमार के परिवार से है। दरअसल, वो दिलीप कुमार के भाई नासिर खान और एक्ट्रेस बेगम पारा के बेटे हैं। यानी वह फिल्म इंडस्ट्री के रॉयल खानदान से आते हैं। बचपन से ही उन्होंने अपने चाचा के नक्शेकदम पर चलते हुए एक्टर बनने का फैसला कर लिया था।

आयूब का करियर

आयूब ने 1992 में फिल्म 'माशूका' से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। इसके बाद उन्होंने बी.आर. चोपड़ा के शो 'महाभारत' और फिल्म 'मृत्युदंड' में माधुरी दीक्षित के साथ काम किया, जिससे उन्हें पहचान मिली। हालांकि, उनकी किस्मत ज्यादा साथ नहीं दे सकी और उन्हें फिल्मों में साइड रोल्स मिलने लगे। बाद में उन्होंने टीवी का रुख किया, जहां 'उतरन', 'तेरे इश्क में घायल', 'नीरजा - एक नई पहचान' और 'शक्ति - अस्तित्व के एहसास की'' जैसे शोज से उन्होंने नई पहचान बनाई।

झेलनी पड़ी आर्थिक तंगी

लेकिन उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया जब हालात बेहद खराब हो गए। 2021 में एक इंटरव्यू में आयूब ने खुद बताया था कि वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा था कि अगर जल्द उन्हें काम नहीं मिला, तो उन्हें भीख मांगनी पड़ सकती है।

अपनी बहन से की शादी

आयूब खान की पर्सनल लाइफ भी कॉन्ट्रोवर्सी से भरी रही। उन्होंने दो बार शादी की, लेकिन दोनों रिश्ते नाकाम रहे। पहली शादी उन्होंने अपनी कजिन बहन मायसा उर्फ मारिसा से की थी, जो उनकी बुआ फौजिया सुर्वे की बेटी थीं। इस रिश्ते को लेकर काफी चर्चा हुई थी। करीब 11 साल तक चली शादी के बाद दोनों का तलाक हो गया।

इसके बाद उन्होंने अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड निहारिका से शादी की, जिनसे वो कॉलेज के दिनों में प्यार करते थे। निहारिका की भी पहली शादी टूट चुकी थी, लेकिन 2016 में आयूब और निहारिका का रिश्ता भी खत्म हो गया। बताया जाता है कि दोनों अपने करियर में इतने व्यस्त हो गए थे कि एक-दूसरे को वक्त नहीं दे पाए।

कैसा है आयूब का हाल

आज आयूब खान छोटे रोल्स से अपनी जिंदगी चला रहे हैं। कभी बॉलीवुड के उभरते सितारे रहे आयूब की कहानी इस बात का सबूत है कि शोहरत और संघर्ष दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री के हिस्से हैं।

More from Filmibeat

Read more about: dilip kumar ayub khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X