98 साल के दिलीप कुमार की हॉस्पिटल से सामने आई तस्वीर, पत्नी सायरा बानो ने बताया हेल्थ अपडेट
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार 6 जून को तबीयत बिगड़ने के बाद हिंदुजा हॉस्पिटल में एडमिट करवाए गए। इस बीच सोशल मीडिया पर उनके निधन की अफवाह भी उड़ाई गई। फिर खुद सायरा बानो ने सामने आकर इन अफवाहों पर जवाब दिया।
दिलीप कमार की पत्नी सायरा बानो ने बताया कि सोशल मीडिया की अफवाहों पर यकीन न करें। दिलीप साब एकदम ठीक हैं और 2-3 दिन में घर भी लौट आएंगे। सायरा बानो ने पति दिलीप कुमार की अस्पताल से फोटो भी शेयर की। जिसमें उनका हाल भी देखा जा सकता है। वह काफी कमजोर दिखने लगे हैं।

अब 98 साल के दिलीप कुमार का ताजा हेल्थ अपेडट एक बार फिर फैंस के लिए सायरा बानो ने शेयर किया है। वह लिखती हैं, कुछ दिन पहले मेरे प्यारे पति युसुफ खान (दिलीप कुमार) कुछ ठीक महसूस नहीं कर रहे थे जिसके बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आप सभी के प्यार और स्नेह के लिए बहुत शुक्रिया।
मेरे पति, मेरे कोहिनूर और हमारे दिलीप कुमार साहब की तबीयत पहले से बेहतर है। डॉक्टरों ने कहा है कि उन्हें जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। मैं आप सभी से अपील करती हूं कि किसी भी तरह की अफवाहों पर यकीन न करें। आप सभी दिलीप साहब की तबीयत के लिए दुआएं करते रहे। इस कोरोना काल में सभी सुरक्षित व महफूस रहे। शुक्रिया सायरा बानो खान।

सांस लेने में दिक्कत
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि दिलीप कुमार को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। वहीं तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें भर्ती करवाया गया।

आईसीयू में भर्ती थे
मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया कि दिलीप कुमार के फेफड़ों में पनी बर गया था और वह आईसीयू में भर्ती थे। लेकिन अब उनकी हालत एकदम ठीक है।

नहीं मिलते किसी से
बता दें दिलीप कुमार व उनकी पत्नी सायरा बानो पिछले साल मार्च से ही अपने घर में क्वारंटाइन में हैं। कोरोना के खतरनाक प्रभाव को देखते हुए दोनों किसी से नहीं मिलते।

भाईयों की कोरोना से डेथ
कोरोना के चलते अब तक इंडस्ट्री में कई स्टार्स अलविदा कह चुके हैं। ठीक ऐसे ही पिछले साल दिलीप कुमार ने अपने दोनों भाई कोरोना के चलते खो दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











