दिलीप कुमार के निधन से टूटी सायरा बानो, नम आंखों के साथ आईं नजर- भावुक फोटो वीडियो
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता यूसुफ खान यानी दिलीप कुमार का 98 साल की उम्र में निधन हो गया है। 7 जुलाई की सुबह दिलीप कुमार ने अंतिम सांसे लीं। पत्नी सायरा बानो उनके साथ हर पल नजर आईं। वह पिछले कई दिनों से पति दिलीप कुमार के साथ अस्पताल में भी दिख रही थीं और एक्टर का हाल फैंस के साथ सोशल मीडिया पर लगातार जाहिर कर रही थीं। लेकिन आज वह एकदम टूटी हुईं नजर आईं। दिलीप कुमार के जाने से उन्हें जो ठेस पहुंची है वो सोशल मीडिया पर सामने आईं तस्वीरों और वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है।
आज सवेरे दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से उनके निधन की जानकारी दी गई। अस्पताल से दिलीप कुमार के शव को उनके घर ले आया गया है। आज शाम 5 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर के बाहर भीड़ उमड़ने लगी है और बॉलीवुड सितारों का भी आना जाना लगा हुआ है। शबाना आजमी समेत कई सितारे दिलीप कुमार के घर के बाहर दिखे।

दिलीप कुमार के जाने से बॉलीवुड में शोक की लहर है। वहीं दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो आज भी पति के साथ हर पल साथ खड़ी नजर आईं। वह शव के साथ ही नम आंखें लिए दिखाई दीं। जिन्हें देख किसी की भी आंखों में पानी आ जाए।
दिलीप कुमार के जाने से वह 29 जून को हिंदुजा अस्पताल में तबीयत बिगड़ने के बाद एडमिट करवाए गए थे। वह महीने में दो बार एडमिट हुए। परिवार ने बताया कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।

55 सालों का साथ टूटा
दिलीप कुमार और सायरा बानो का आज 55 सालों का साथ टूट गया। 98 साल की उम्र में सायरा के दिलीप कुमार उन्हें इस अकेला छोड़ कर चले गए। इन 55 सालों में सायरा बानो ने एक पल भी दिलीप कुमार का साथ नहीं छोड़ा।

साय की तरह साथ रहती सायरा बानो
दिलीप कुमार की तबीयत को देखते हुए कोरोना की वजह से वह पिछले साल से ही किसी से मिलते नहीं थे। पिछले महीने वह दो बार आईसीयू में भर्ती रहे। लेकिन एक पल के लिए भी सायरा बानो ने पति का साथ नहीं छोड़ा। वह आज भी पति के शव के साथ ही दिखीं।

शबाना आजमी की आंखों में आंसू दिखे
आंखों में आंसू लिए शबाना आजमी भी कार में नजर आईं। वह दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन व सायरा बानो से मिलने पहुंची। दिलीप कुमार के अंतिम संस्कार 5 बजे किया जाएगा।

घर के बाहर सुरक्षा के इंतजाम, फैंस की भीड़ उमड़ी
दिलीप कुमार के घर के बाहर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही कोरोना के चलते ज्यादा लोगों को इकट्ठा भी नहीं होने दिया जा रहा। वहीं दिलीप कुमार का आखिरी बार चेहरा देखने के लिए ढेर सारे फैंस उनके घर पहुंचे हैं।

एक इरा समाप्त हुआ
दिलीप कुमार जैसे दिग्गज अभिनेता के जाने से बॉलीवुड में काफी कमी खलेगी।


Click it and Unblock the Notifications











