बर्थ डे पर दिलीप साहब ने खोला टि्वटर खाता

Dilip Kumar
बीते जमाने के सुपर स्टार दिलीप कुमार ने अभी हाल ही में अपना 89 वां जन्मदिन मनाया है। जहां पूरा बॉलीवुड उनके जन्मदिन के जश्न में शामिल हुआ वहीं दिलीप कुमार ने अपने जन्मदिन पर खास काम किया और वो यह कि अपने बर्थ डे पर दिलीप साहब ने टि्वटर अकांउट खोला। जिसका पूरे बॉलीवुड ने खुले दिल से स्वागत किया।

टि्वटर अकाउंट खोलने पर दिलीप साहब को सबसे पहले बधाई सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की ओर से मिली। दिलीप कुमार ने अपना अकाउंट 'द दिलीप कुमार'के नाम से खोला है। दिलीप कुमार ने अपनी वॉल पर लिखा है कि 'आप सभी ने अपने प्यार से मेरी आम जिंदगी को शानदार बनाया। आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया। इतना प्यार मिलना और खुद को कल से ज्यादा युवा महसूस करना सच्ची शुभकामना है।'

जिसके जवाब में अमिताभ ने लिखा है कि कृपया ट्विटर आईडी: द दिलीप कुमार पर दिलीप कुमार, दिलीप साहब, यूसुफ खान का स्वागत करें। जिसके बाद तो बॉलीवुड और राजनैतिक हस्तियों का दिलीप साहब को विश करने का तांता लग गया है। अमिताभ साहब जो कि सबके प्रिय और आदर्श कलाकार हैं ने अपना फेविरट स्टार दिलीप कुमार को बताया है।

दिलीप साहब के बर्थडे जश्न में शामिल हुए कलाकारों ने भी अपना अनुभव भी दिलीप साहब से बांटा है। सभी स्टार काफी खुश दिखे दिलीप साहब के बर्थ डे से लौटकर सबने यही कहा कि दिलीप साहब आप जियो हजारों साल।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X