दिलीप साहब का मुरीद हूं: अमिताभ बच्चन

अमिताभ ने ब्लॉग पर लिखा है कि आज 11 दिसम्बर को दिलीप कुमार 89 साल के हो गये। जन्म के लिहाज से वह मुझसे 20 साल बड़े होंगे। लेकिन पेशे में मुझसे 2000 साल आगे हैं। उन्होंने लिखा, उनसे सिर्फ मुझे प्रेरणा नहीं मिली, बल्कि मैं पूरे यकीन के साथ कह सकता हूं कि उन्होंने उन हजारों लोगों को प्रेरित किया जिन्होंने कभी सिनेमा जगत में आने और कैमरा का सामना करने की बात सोची।
सुपरहिट फिल्म शक्ति में दिलीप साहब के बेटे की भूमिका निभाने वाले अमिताभ ने कहा कि वो सच मायने में अभिनय कौशल में मेरे बाप है। उनके जैसे कलाकार धरती पर बहुत कम है।


Click it and Unblock the Notifications











