फैंस के लिए गुड न्यूज़..दिलीप कुमार की सेहत में तेज़ी से सुधार..
कुछ दिनों पहले अचानक तबियत खराब होने की वजह से दिलीप कुमार को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।दिलीप कुमार की हालत में अभी कोई सुधार नहीं है। आपको बता दें कि उन्हें डिहाइड्रेशन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने कहा था कि उन्हें कुछ दिन और अस्पताल में रखा जाएगा।
[शाहरुख की 'जब हैरी मेट सेजल'.. BOX OFFICE पर 100 करोड़ पार! ]
लेकिन अब खबरें ऐसी आ रही हैं कि दिलीप कुमार की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है।हॉस्पिटल की तरफ से जारी बयान में कहा गया- 'दिलीप साहब के स्वास्थ्य में पहले की तुलना में काफी सुधार देखा जा रहा है। उनका क्रीटिनिन स्तर काफी घटा है और डॉक्टर ये लक्षण देखकर खुश हैं।'

Recommended Video

डॉक्टर्स ने ये भी कहा है कि दिलीप कुमार अब खुद अपने हाथों से खाना खा रहे हैं जो काफी अच्छा लक्षण है। फैन्स दिलीप कुमार के जल्दी स्वस्थ्य होने की प्रार्थना कर रहे है। अक्षय कुमार ने भी कुछ दिनों पहले कहा था कि वो चाहते हैं कि दिलीप साहब जल्दी स्वस्थ्य जाएं।


Click it and Unblock the Notifications











