दिलीप कुमार के निधन के ट्वीट पर अनुराग ने बॉला सॉरी!

बॉलीवुड के ट्रैजडी किंग दिलीप कुमार पिछले कुछ दिनों से खराब तबियत के चलते मुंबई के लीलावती अस्पताल में एडमिट थे। एक तरफ जहां दिलीप कुमार के फैन्स और लाखों करोड़ों मीडिया वाले दिलीप कुमार के जल्दी से जल्दी ठीक हो जाने की दुआ मांग रहे थे वहीं दूसरी तरफ कल रात को करीब 11 बजे अनुराग कश्यप के ट्वीट ने लोगों की नींदे उड़ा दी जिसमें लिखा था कि दिलीप कुमार का निधन हो गया। इस ट्वीट के बाद अनुराग को लोगों के मैसेजेस और कॉल आने शुरु हो गये। और फिर करीब आधे घंटे के बाद ही उन्होंने दूसरा ट्वीट किया और माफी मांगते हुए कहा कि ऐसा कुछ नहीं है और दिली साहब बिल्कुल ठीक हैं।

दिलीप कुमार की इस खबर ने लोगों को काफी पैनिक कर दिया था और साथ ही खुद अनुराग कश्यप को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उनके इस एक ट्वीट ने खलबली मचा दी थी। आखिरकार अनुराग के माफी वाले ट्वीट को पढकर लोगों की जान में जान आई। इस ट्वीट के बाद रात को ही मीडिया ने भी दिलीप कुमार के घर पर फोन करके उनकी सेहत के बारे में पूछना शुरु कर दिया था और सभी को यही पता चला कि वो बिल्कुल ठीक हैं। फिर आज सुबह ही खबर मिली की आज दिलीप कुमार ने सुबह ही अपनी शेव बनाई और उसके बाद नाश्ता भी किया। उनकी पत्नी सायरा बानो ने भी कहा कि दिलीप अभी ठीक हैं और खुदा करे वो जल्द से घर वापस आ जाएं।

दिलीप कुमार की तबियत को लेकर उनके फैन्स काफी परेशान हैं और लगातार उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। अनुराग की भी इस लापरवाही ने लोगों को काफी नाराज किया और सात ही काफी परेशान भी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X