दिलीप कुमार मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती
सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद दिलीप कुमार को रात 2 बजे मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर जलिल परारकर ने एएनआई को दिए बयान में कहा कि दिलीप साहब को आईसीयू में नहीं रखा गया है और उनका इलाज चल रहा है। वो जल्द ही ठीक होंगे।

मुंबई में पत्रकार मधु पाल को दिलीप कुमार और सायरा बानो के मैनेजर मुर्शिद ने यह जानकारी दी। मैनेजर मुर्शिद के मुताबिक़ दिलीप कुमार को हल्का बुखार है और सांस लेने में दिक़्क़त हो रही थी।
दिलीप कुमार अभी दो-तीन दिन के लिए अस्पताल में रहेंगे। वह सामान्य वार्ड में भर्ती हैं। दिलीप कुमार 93 साल के हैं और 2015 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications