मलेरिया की चपेट में दिलीप कुमार

लीलावती अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया, "हां, दिलीप कुमार को इलाज के लिए यहां लाया गया है। फिलहाल हमें उनके स्वास्थ्य की सही स्थिति की जानकारी नहीं है। उनका इलाज कर रहे डॉक्टर से पूरी जानकारी मिलते ही हम इस संबंध में मीडिया को बताएंगे।"
दिलीप कुमार को पिछले साल मूत्र संबंधी संक्रमण के कारण नई दिल्ली के अपोलो अस्पताल में दाखिल कराया गया था।
दिलीप कुमार को 'देवदास', 'मधुमति', 'गंगा-जमुना', 'मुगल-ए-आजम', 'शक्ति' और 'कर्मा' में बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है।


Click it and Unblock the Notifications