अभी ठीक महसूस कर रहा हूं : दिलीप कुमार
दिलीप कुमार ने हाल ही में ट्वीट कर अपनी सेहत की जानकारी दी है। दिलीप ने कहा कि पहले से अच्छा महसूस कर रहे हैं।
दिलीप कुमार अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें पैर में दर्द और सूजन के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब दिलीप ने खुद ट्वीट कर अपनी सेहत का अपडेट दिया है। दिलीप ने ट्वीट कर बताया कि अभी वो ठीक मेहसूस कर रहे हैं।

दिलीप कुमार ने ट्विटर पर फैन्स से कहा 'अब बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुआ था। आपकी दुआएं मेरे साथ हैं।'
[दिलीप कुमार की तबियत खराब..अस्पताल में भर्ती]
फिलहाल सेहत में सुधार है। चिंता की कोई बात नहीं। जल्द ही उनको अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। सायरा बानो के मुताबिक पूरी उम्मीद है कि हम उन्हें रविवार से पहले घर ले जाएंगे। आपको बता दें कि इस रविवार को दिलीप कुमार का जन्मदिन भी है। इस साल वो 94 साल के हो जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications