महान अभिनेता दिलीप कुमार की सेहत खराब, अस्पताल में भर्ती

आपको बता दें कि 88 साल के दिलीप कुमार को एक परिपक्क कलाकार माना जाता है। महान कालाकर के आगे पूरा फिल्म जगत सिर झुकाता है। साल 1922 से फिल्मी जगत में कदम रखने वाले यूसूफ खान उर्फ दिलीप कुमार ने हिंदी सिनेमा को महान फिल्में दी हैं। 'ट्रेजीडी किंग' के नाम से मशहूर दिलीप कुमार को भारतीय फिल्मो के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। साथ ही दिलीप साहब को पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-इम्तियाज़ से भी सम्मानित किया गया है।
अस्पताल के सामने दिलीप साहब के चाहने वालों का मेला लगा हुआ है, हर कोई उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहा है। वैसे करीब सूत्रों की माने दिलीप साहब की हालत पहले से बेहतर है। डाक्टरों ने उन्हें भरपूर आराम करने की सलाह दी है। आम आदमियों के अलावा बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां भी अस्पताल में दिलीप साहब से मिलने पहुंची हैं।


Click it and Unblock the Notifications











