लता मंगेशकर इलाज करवाकर घर लौटीं तो दिलीप कुमार ने किया ऐसा ट्वीट- धड़ल्ले से हुआ वायरल
सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर काफी समय से बीमार चल रही थीं लेकिन हाल ही में वो अस्पताल से स्वस्थ होकर घर पहुंच गई हैं। गौरतलब है कि मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 28 दिन तक निमोनिया के इलाज लिए भर्ती थी। उनकी तबियत जब खराब हुई थी तो सभी उनकी अच्छी सेहत को लेकर दुवाएं कर रहे थे। लता मंगेशकर उनके वापस लौटने के बाद आप वेटरन सुपरस्टार दिलीप कुमार का एक ट्वीट उनके लिए वायरल हो रहा है।
उन्होने लता मंगेशकर के घर वापस लौटने की खबर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दिलीप कुमार ने लिखा है कि.. 'खुशखबरी, सुनकर बहुत खुशी हुई कि मेरी 'छोटी बहन' लता बहुत बेहतर महसूस कर रही है और अभी अपने घर पर है। कृपया अपना अच्छा ख्याल रखें।'

उनके इस ट्वीट पर लोग काफी कमेंट कर रहे हैं। हालांकि घर लौटने के बाद उन्होंने प्रशंसकों और डॉक्टरों का शुक्रिया अदा किया है। लता मंगेशकर ने ट्विटर पर लिखा- 'नमस्कार.पिछले 28 दिनों से मैं ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में थी।
मुझे न्यूमोनिया हुआ था। डॉक्टर चाहते थे की मैं पूरी तरह से ठीक हो जाऊं फिर घर जाऊं, आज मैं घर वापस आ गयी हूं। ईश्वर, माई बाबा के आशीर्वाद और आप सब के प्यार, प्रार्थनाओं से मैं अब ठीक हूं। मैं आप सब की हृदय से आभारी हूं।'


Click it and Unblock the Notifications