सायरा बानो का छलका दर्द- दिलीप साहब की इम्युनिटी कमजोर, उनके लिए प्रार्थना करें, वो मेरी सांस हैं
हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार और सायरा बानो की जोड़ी मिसाल रही है। लंबे समय से दिलीप कुमार की सेहत ठीक नहीं रहती है। सायरा बानो उनका ख्याल रखने में कोई कमी नहीं रखती हैं। वह हर समय उनके साथ मौजूद होती हैं। दोनों की शादी को 54 साल हो गए हैं।
सायरा बानो हर पल अपने इस रिश्ते को मजबूत करती चली आयीं हैं। लेकिन इस बार एक इंटरव्यू में सायरा बानो ने इस बात का खुलासा किया है कि दिलीप साहब की तबीयत पहले से गंभीर है। सभी को उनके लिए प्रार्थना करने की गुजारिश की है। सायरा बानो एक नहीं बल्कि कई दफा इस बात को जाहिर कर चुकी हैं कि वो लोगों की तारीफ पाने के लिए नहीं बल्कि दिलीप कुमार का ख्याल इस वजह से रखती हैं कि वह आज भी उनसे पहले की तरह ही प्यार करती हैं।

हालांकि उन्हें अब इस बात की चिंता होने लगी है कि पहले से उनकी सेहत कमजोर हो गई है। सायरा बानो ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में ये बताया है कि कैसे वक्त दिलीप साहब पर भारी होता जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications