..................... दिलीप कुमार हुए अस्पताल से डिस्चार्ज | Dilip Kumar health update- He is discharged from hospital and going back to home - Hindi Filmibeat

दिलीप कुमार हेल्थ अपडेट- सेहत में सुधार, अस्पताल से डिस्चार्ज होकर वापस पहुंचे घर

पिछले कुछ दिनों से अभिनेता दिलीप कुमार मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती थे। उनके स्वास्थ्य से जुड़ी अपडेट लगातार दी जा रही थी। फैंस उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो दिलीप कुमार को अब अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और वो वापस घर पहुंच चुके हैं। फैजल फारूकी ने ट्विटर पर ये अपडेट दिया है।

दिलीप कुमार को रविवार, 6 जून को सुबह सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत के बाद मुंबई के हिंदूजा अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस दौरान सायरा बानो दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से लगातार लोगों को एक्टर का हेल्थ अपडेट दे रही थीं।

Dilip Kumar

वहीं, आज फैजल फारूकी ने लिखा- "आप सभी लोगों की दुआ और प्रार्थना के साथ दिलीप साहब हॉस्पिटल से अपने घर जा रहे हैं..आप लोगों का असिमित प्यार और स्नेह, हमेशा साहब के दिल को छू जाता है।" कोई शक नहीं कि फैंस इस खबर से बेहद खुश और राहतमंद होंगे।

सायरा बानो का पोस्ट

सायरा बानो का पोस्ट

कुछ दिन पहले सायरा बानो ने एक्टर के ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें लिखा था, "पिछले कुछ दिनों से मेरे प्यारे पति, यूसुफ़ ख़ान, की तबीयत ठीक नहीं है। मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस नोट के ज़रिए, मैं आप सबका शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जो उनके लिए दुआ कर रहे हैं और अपना प्यार लुटा रहे हैं। मेरे पति, मेरे कोहिनूर, हम सबके दिलीप कुमार की सेहत अब स्थिर है। डॉक्टरों ने मुझे आश्वासन दिया है कि जल्द डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। मैं आपसे गुज़ारिश करती हूं कि अफ़वाहों पर बिल्कुल ध्यान ना दें। मैं आपसे साहब की सेहत के लिए दुआ करने के लिए कह रही हूं, वहीं मैं ऊपर वाले से दुआ करूंगी कि इस पैनडेमिक में आप सबको सेहतमंद रखें.."

 98 साल के हैं दिलीप कुमार

98 साल के हैं दिलीप कुमार

गौरतलब है कि 98 साल के दिलीप कुमार, काफी सालों से बीमार चल रहे हैं लेकिन उनकी पत्नी सायरा बानो और उनका परिवार, मिलकर दिलीप साहब का पूरा ख्याल रख रहा है। कोरोना काल में भी, दिलीप साहब की सेहत को लेकर काफी एहतियात बरता गया।

कोरोना में भाईयों को खोया

कोरोना में भाईयों को खोया

कोरोना काल में ही पिछले साल, दिलीप कुमार ने अपने दोनों भाईयों को खो दिया। दिलीप कुमार के दोनों भाई अहसान खान और असलम खान काफी दिन तक अस्पताल में ईलाजरत थे।

फैंस कर रहे हैं स्वस्थ होने की कामना

फैंस कर रहे हैं स्वस्थ होने की कामना

दिलीप साहब की सेहत के बारे में सुन, फैन्स लगातार, उनके जल्दी ठीक होकर घर आने की कामना कर रहे थे। अब जबकि अभिनेता वापस घर आ चुके हैं, कोई शक नहीं कि फैंस राहत में होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X