..................... कल अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे दिलीप कुमार! Dilip Kumar Health Update- Actor will discharge from Hospital Tomorrow! - Hindi Filmibeat

कल अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे दिलीप कुमार, ट्विटर पर लिखा- 'कुबूल हुईं फैंस की दुआएं'

कुछ दिन पहले अभिनेता दिलीप कुमार की तबियत अचानक खराब हुई थी। इसके बाद उनको तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पता चला था कि उनको सांस लेने में दिक्कत हुई थी और इसी के चलते वो मुंबई के खार स्थित हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी तबियत को लेकर लगातार सायरा बानो अपडेट दे रहीं हैं और इस समय भी उनका एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।

अब जो अपडेट आई है वो दिलीप कुमार के फैंस के लिए काफी शानदार होने वाली है। दरअसल दिलीप कुमार कल यानि गुरुवार को अस्पताल से घर जा रहे हैं। इसकी जानकारी दिलीप कुमार के ट्विटर पर दी गई है जो कि सायरा बानो चलाती हैं।

dilip kumar, दिलीप कुमार

उन्होने लिखा है कि.. 'आपकी प्रार्थनाओं के लिए बहुत शुक्रिया। दिलीप साहब पर जो आपके द्वारा की गईं वो सफल साबित हुईं। मैने खुद डॉ जलील पारकर और डॉ नितिन गोखले से इस बारे में बात की है।

वो कह रहे हैं कि दिलीप साहब कल यानि गुरुवार को अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगे।' इस खबर से फैंस काफी ज्यादा खुश हैं, दिलीप साहब स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं।

ट्विटर पर लगातार उनको लेकर लोगों की प्रतिक्रिया आ रही है। सायरा बानो ने हर दिन की खबर ट्विटर पर दी है। बीते दो दिनों में कई तरह की बातें और अफवाह दिलीप कुमार को लेकर सोशल मीडिया पर सामने आईं थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X