दिलीप कुमार को लेकर आई बड़ी हेल्थ अपडेट, ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं वेटरन अभिनेता!
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार इस समय अस्पताल में भर्ती हैं और लगातार उनको लेकर फैंस दुआएं कर रहे हैँ। गौरतलब है कि उनको रविवार सुबह सांस लेने में दिक्कत हुई थी जिसके बाद तुरंत उनको अस्पताल ले जाना पड़ा। वो इस समय वक्त मुंबई के खार स्थित हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी तबियत को लेकर लगातार सायरा बानो अपडेट दे रहीं हैं और इस समय भी उनका एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।
दिलीप साहब के ट्विटर हैंडल पर लिखा हुआ है कि... 'अपडेट 11:45 मिनट- दिलीप साहब ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं ना कि वेंटिलेटर पर। उनकी हालत स्थिर है। कुछ टेस्ट करवाए गए थे उनके रिपोर्ट आने का इंतजार है। डॉक्टर जलील पारकर चेस्ट स्पेशलिस्ट हैं, वहीं दिलीप साहब का इलाज कर रहे हैं। लगातार अपडेट देतें रहेंगे।'

बता दें कि दिलीप कुमार को लेकर लगातार कई तरह की खबरें सामने आ रहीं थीं। बीच उनके निधन की खबरें सोशल मीडिया पर घूमने लगी थीं जिसके बाद सायरा बानों काफी नाराज हुईं थीं।
ताजा जानकारी के मुताबिक उनकी हालत में सुधार है, डॉक्टर्स का कहना है कि दो-तीन दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
इस खबर से फैंस काफी ज्यादा खुश हैं और उनको ऐसा लगता है कि उनके चहीते सितारे जल्दी ही स्वस्थ होकर घर वापस लौट आएंगे। ट्विटर पर लगातार उनको लेकर लोगों की प्रतिक्रिया आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications