दिलीप कुमार की सेहत में सुधार- उदया तारा नायर

बॉलीवुड के ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। दिलीप की नजदीकी मित्र उदया तारा नायर ने शुक्रवार को मीडिया को यह जानकारी दी। नायर ने आईएएनएस से कहा, "वह गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में हैं लेकिन अब उनकी हालत बहुत बेहतर है। अब उनकी सेहत में सुधार है।" नायक के इस मैसेज के बाद से मीडिया वालों को काफी शांति मिली है। सभी दिलीप साहब के जल्द से जल्द रिकवरी को लेकर चिंतित थे और चाहते थे कि दिलीप कुमार जल्दी से वापस घर आ जाएं। दिलीप कमार की पत्नी सायरा बानो भी लगातार दिलीप साहब के साथ अस्पताल में ही रुकी हैं।

दिलीप कुमार तीन दिन पहले रविवार की शाम सांस लेने में तकलीफ के बाद लीलावती अस्पताल में दाखिल कराया गया था। डॉक्टर्स ने बाद में बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। नायर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "चिकित्सक उन्हें और कुछ दिन आईसीयू में रखना चाहते हैं।" इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने भी कल रात ट्वीट के जरिये कहा था कि दिलीप कुमार अब बेहतर हैं ये बात उन्हें सायरा बानो जी ने बताई है जो कि दिलीप कुमार के साथ दिन रात अस्पताल में ही रुकी हुई हैं।

Dilip Kumar

ट्रेजेडी किंग के नाम से मशहूर 90 वर्षीय दिलीप ने अपने छह दशकों के फिल्मी सफर में कई महत्वपूर्ण फिल्में दीं। उनकी अंतिम फिल्म 1998 में आई 'किला' थी। अस्पताल में उनकी पत्नी सायरा बानू उनके पास मौजूद हैं। और साथ ही कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी उनसे मिलने अस्पताल जाते रहते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X