दिलीप कुमार एडवांस्ड प्रोस्टेट कैंसर से थे पीड़ित, किडनी हो गई थीं फेल- डॉक्टर ने किया खुलासा
अभिनेता दिलीप कुमार ने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में 7 जुलाई को अंतिम सांसे लीं। 98 वर्षीय अभिनेता पिछले 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। सांस संबंधी परेशानियों के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते 3-4 महीनों में कई बार दिलीप कुमार को अस्पताल लाना पड़ा था।
द इंडियन एक्सप्रेस में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल के डॉक्टर ने बताया है कि दिलीप कुमार एडवांस्ड प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित थे और ये शरीर के बाकी अंगों में फैल गया था। डॉक्टर्स ने बताया है कि दिलीप साहब के प्यूरल कैविटी में पानी था जो कई बार हटाया गया था। उनकी किडनी भी फेल हो गई थी। उन्हें कई बार ब्लड ट्रांसफ्यूजन की जरुरत पड़ी। हमने आखिरी बार भी किया था लेकिन वह काम नहीं किया।

डॉक्टर ने आगे बताया कि दिलीप कुमार कई महीनों से बिस्तर पर थे मगर बीते कुछ दिनों से रिस्पॉन्स नहीं कर रहे थे।
उन्होंने कहा, एक्टर के प्यूरल कैविटी से कई बार हमने फ्लूइड निकाला था। उनका ब्लड प्रेशर कम हो रहा था और हीमोग्लोबिन में भी गिरावट हो रही थी। कैंसर शरीर के बाकी अंगों में भी फैल रहा था जिसकी वजह से उनका इलाज करने में दिक्कत हो रही थी।


Click it and Unblock the Notifications