'ट्रेजडी किंग' दिलीप कुमार सुपुर्द-ए-खाक, कब्रिस्तान पहुंची पत्नी सायरा बानो, अंतिम विदाई की तस्वीरें
इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार दिलीप कुमार आज इस दुनिया को अलविदा कह गये। मुंबई के जुहू कब्रिस्तान में दिलीप कुमार को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान पत्नी सायरा बानो भी पहुंची और उन्होंने पति को आखिरी सलामी दी। दिलीप कुमार का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ हुआ। उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लपेट कर देश के जवान अपने कंधे पर लेकर कब्रिस्तान पहुंचे। करीब पांच बजे दिलीप कुमार का अंतिम संस्कार किया गया।
Recommended Video
दिलीप कुमार की अंतिम विदाई में पत्नी सायरा बानो भी पहुंची। नम आंखों के साथ दिलीप कुमार की पत्नी सायरा नजर आईं। सायरा बानो ने पति को सलाम किया और नम आंखों से पति को विदाई दी। सायरा बानो का दर्द इन तस्वीरों में देखा जा सकता है। इस उम्र में उनका साथ पति से टूट गया है।

98 वर्षीय दिलीप कुमार का निधन 7 जुलाई को सुबह करीब 7.30 बजे हुए। ट्विटर हैंडल पर सायरा बानो ने पति के निधन की दुखद खबर की जानकारी दी। सायरा बानो एंबुलेंस में पति के पार्थिव शरीर के साथ घर पहुंची। जहां राजनैतिक से लेकर फिल्म हस्तियों ने सायरा बानो से मुलाकात की व एक्टर के अंतिम दर्शन किए।

सायरा बानो ने अंत तक दिया साथ
55 सालों से सायरा बानो ने पति का साथ दिया है। आज दिलीप कुमार को अंतिम विदाई देने भी सायरा कब्रिस्तान पहुंची। जहां पति को सलाम करती नजर आईं।

दिलीप कुमार सुपुर्द-ए-खाक
आज दिलीप कुमार के रूप में एक युग का अंत हो गया है। जिसका दुख देशभर में भी देखा जा सकता है।

भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स
दिलीप कुमार की अंतिम विदाई में ढेरों लोग पहुंचे। फैंस की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने बैरिकेट्स लगाए।

55 सालों का साथ टूट गया
दिलीप कुमार और सायरा बानो का 55 सालों का साथ था। दोनों का आज ये साथ टूट गया। दोनों कभी पैरेंट्स नहीं बन पाए। दिलीप कुमार और सायरा के बच्चे नहीं हैं।

बॉलीवुड हस्तियों ने भी अंतिम दर्शन किए
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, रणबीर कपूर, करण जौहर समेत तमाम स्टार्स अंतिम विदाई में पहुंचे।

आखिरी सांसें
मुंबई के खार स्थित हिंदुजा अस्पताल में दिलीप कुमार ने 7 जुलाई को सुबह 7:30 बजे आखिरी सांसें लीं।


Click it and Unblock the Notifications











