दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन करने पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स- सायरा बानो से मिले धर्मेंद्र, करण जौहर- PICS
हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार दिलीप कुमार के रूप में एक सदी का अंत हो गया। इस गम ने देशभर को झकझोर कर रख दिया है। बॉलीवुड इंडस्ट्री को भी दिलीप कुमार के जाने से गहरा सदमा लगा है। दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन करने बॉलीवुड के तमाम सितारे पहुंचे। सायरा बानो से मिलने महाराष्ट्र सीएम से लेकर शाहरुख खान, धर्मेंद्र जैसी हस्तियां पहुंची।
Recommended Video
ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार के देहांत की खबरों की सोशल मीडिया पर बाढ़ आ गयी है। तमाम बॉलीवुड सेलेब्स दिलीप कुमार के घर सायरा बानो से मिलने पहुंचे। अनुपम खेर, जॉनी लीवर, शाहरुख खान, धर्मेंद्र, विद्या बालन, शबाना आजमी समेत तमाम बॉलीवुड सितारों की फोटोज सामने आईं जिन्होंने दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन किए।

बता दें आज सेवरे दिलीप कुमार ने अस्पताल में अंतिम सांसे ली। सायरा बानो पति के साथ अस्पताल में भी थी और फिर दिलीप कुमार के शव के साथ साथ घर भी पहुंची। फिलहाल मुंबई वाले घर में अंतिम दर्शन के लिए सभी दिग्गज पहुंच रहे हैं। सायार बानो ने बताया कि दिलीप कुमार का अंतिम संस्कार शाम 5 बजे सांताक्रूज कब्रिस्तान में किया जाएगा।

दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन करने पहुंचे शबाना आजमी
दिलीप कुमार के निधन की खबर सुन सबसे पहले शबाना आजमी दिलीप कुमार के घर पहुंची। नम आंखों के साथ वह नजर आईं।

शाहरुख खान ने मां की तरह सायरा बानो को संभाला
दिलीप कुमार के मुंहबोले बेटे शाहरुख खान ने सायरा बानो को एक मां की तरह संभाला। उनके साथ बैठकर कुछ लम्हा बिताते नजर आए।

विद्या बालन भी श्रद्धांजलि देने पहुंची
शेरनी फेम विद्या बालन पति के साथ दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि देने पहुंची।

धर्मेंद्र ने परिवार सदस्य की तरह सायरा को संभाला
धर्मेंद्र भी दिलीप कुमार के निधन की खबर सुन उनके घर पहुंचे। उन्होंने काफी देर तक सायरा के साथ मुलाकात की और कहा कि दिलीप के जाने से आज उन्होंने अपने बड़े भाई को खो दिया।

सीएम उद्धव ठाकरे ने मुलाकात की
सीएम उद्धव ठाकरे बेटे आदित्य ठाकरे के साथ दिलीप कुमार के घर पहुंचे। उन्होंने बताया की शासकीय सम्मान के साथ एक्टर का अंतिम संस्कार होगा।

जॉनी लिवर भी दिखे
बॉलीवुड के दिग्गज दिलीप कुमार को अंतिम विदाई देने जॉनी लीवर भी पहुंचे।

करण जौहर भी दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे
करण जौहर भी दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। ब्लैक कुर्ते और मास्क लगाए वह नजर आए।

अनुपम खेर भी दिखे
दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि देने अनुपम खेर भी पहुंचे।

रणबीर कपूर भी पहुंचे
राज कपूर और दिलीप कुमार की दोस्ती खूब फेमस रही है। कपूर खानदान से रणबीर कपूर भी दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन करने पहुंचे।


Click it and Unblock the Notifications