ट्रैजिडी किंग के लिए मांगा 'भारत रत्न'
बॉलिवुड एक बार फिर एक साथ एक मंच पर नज़र आ रहा है। इस बार कारण बने हैं ट्रैजिडी किंग दिलीप कुमार। जी हां अभिनेता दिलीप कुमार को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' दिलाने के लिए बॉलिवुड ने एक नई मुहिम शुरु की है।
फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने इसके लिए सोशल नेटविर्कंग वेबसाइट फेसबुक पर "दिलीप कुमार फॉर भारत रत्न" नाम की एक संस्था बनाई है जो लोगों को आपस में जोड़कर केंद्र सरकार से दिलीप कुमार को देश का यह सर्वोच्च सम्मान देने की अपील करेगा। फिलहाल इस कम्यूनिटी के 850 मेंबर हैं।
कम्यूनिटी में लोगों द्वारा किए गए कमेंट्स को प्रधानमंत्री और राष्ट्रपित तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी। महेश भट्ट ने कहा कि "यह किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि बॉलिवुड का सामूहिक प्रयास है"।
86 वर्षीय दिलीप कुमार बॉलिवुड के लिए एक पिलर के समान हैं। जिन्होंने हिन्दी सिनेमा को 'देवदास', 'गंगा जमुना', 'मुगल-ए-आज़म', 'मधुमति' और 'कर्मा' जैसी न जाने कितनी सुपरहिट फिल्में दी हैं जिनमें से कुछ हिंदी सिनेमा जगत के लिए "मील का पत्थर" साबित हुईं। दिलीप कुमार ने आठ बार "फिल्म फेयर बेस्ट ऐक्टर" का अवार्ड जीता है।
1992 में उन्हें "फिल्म फेयर लाइफ टाईम एचीवमेंट अवार्ड" से नवाज़ा गया। इसके अलावा उन्हें 1994 में "दादा साहेब फाल्के अवार्ड" से सम्मानित किया गया। पाकिस्तान ने भी अपने देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान "निशान-ए-पाकिस्तान" से दिलीप साहब को नवाज़ा। फिल्म मेकर स्यजीत-रे पहले व्यक्ति थे जिन्हें 'भारत रत्न' से नवाजा गया। अब तक किसी भी अभिनेता को यह सम्मान नहीं मिला है।


Click it and Unblock the Notifications











