दिलीप कुमार को मिली अस्पताल से छुट्टी
दिलीप कुमार को मुंबई के लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। 7 दिसंबर को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
दिलीप कुमार को मुंबई के लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। 7 दिसंबर को पैर में दर्र और सूजन की शिकायत चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिलीप कुमार की सेहत की पल पल की जानकारी सोशल मीडिया पर मिल रही है।

आपको बता दें कि इसी 11 दिसंबर को ही दिलीप का 94वां जन्मदिन भा था। उन्होंने अस्पताल में ही अपना जन्मदिन बेहद सादे ढंग से मनाया था।
Confirm: फिल्म फ्लॉप तो क्या.. सीक्वल के साथ तैयार हैं ये निर्देशक!
दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने कई बार दिलीप कुछ तस्वीरों को सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर के जरिये शेयर किया था, साथ उन्होंने फैन्स को उनके अच्छे स्वास्थ की कामना के लिए धन्यवाद भी किया था।


Click it and Unblock the Notifications