PICS: अस्पताल से लौटे दिलीप साहब, सेलेब्स ने किया B'day विश
हाल ही में फेफड़े के संक्रमण की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए दिलीप साहब को डिस्चार्ज कर दिया गया। उनके जन्मदिन पर अमिताभ बच्चन से लेकर अनुपम खेर तक सबने उन्हें विश किया और उनकी सलमाती की कामना की। ट्रेजडी किंग और अभिनय सम्राट के नाम से मशहूर दिलीप कुमार 11 दिसंबर को 92 साल के हो गए। उनका बॉलीवुड करियर फिल्म 'ज्वार भाटा' (1944) से शुरू हुआ था। हालांकि, इस फिल्म से वो किसी का ध्यान नहीं खींच पाए थे। साल 1947 में उन्होंने 'जुगनू' में काम किया।
दिलीप साहब ऐसे अभिनेता है जिन्होंने 19 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया। इनमें से 8 बार वो ये अवॉर्ड जीतने में भी कामयाब रहे। पहली बार उन्हें 'दाग' (1952) के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला।
1955 में उन्हें लगातार तीन फिल्में 'देवदास', 'अंदाज' और 'नया दौर' के लिए फिल्मफेयर मिला। हालांकि, उन्होंने करियर के दौरान ऐसी कई फिल्में की जिन्हें भले ही अवॉर्ड ना मिला हो, लेकिन लोगों के जेहन में वो आज भी बसी हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











