दिलीप कुमार के मुंहबोले बेटे शाहरुख खान ने दी श्रद्धांजलि, सायरा बानो को सहारा देते दिखे- भावुक तस्वीरें
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता यूसुफ खान यानी बॉलीवुड के ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार के निधन ने देशभर को झकझोर कर रख दिया है। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे भी दिलीप कुमार के घर पहुंचे और सायरा बानो को सांत्वना दी। अब बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान भी दिलीप कुमार के घर अंतिम दर्शन के लिए पहुंच गए हैं।
Recommended Video
शाहरुख खान की दिलीप कुमार के घर के बाहर ढेर सारी फोटो सामने आई। साथ ही सायरा बानो को संभालते हुए भी शाहरुख खान नजर आए। शाहरुख खान की ये तस्वीर बयां करती है कि शाहरुख और दिलीप साहब के परिवार में कितना प्रेम था।

दिलीप कुमार के निधन को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर तमाम राजनेताओं ने शोक जताया। तो वहीं महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे दिलीप कुमार का अंतिम संस्कार शासकीय सम्मान के साथ किए जाने के निर्देश दिए।
बता दें दिलीप कुमार की पिछले महीने तबीयत बिगड़ी थी वह दो बार आईसीयू में एडमिट हुए थे। बताया गया था कि उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। 7 जुलाई को उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांसे ली।

धर्मेंद्र भी पहुंचे
बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र भी दिलीप कुमार के घर पहुंचे और उन्होंने कहा कि आज उन्होंने अपना बड़ा भाई खो दिया है।

शाहरुख खान को मुंहबोला बेटा मानते थे दिलीप कुमरा
बॉलीवुड में सभी जानते हैं कि दिलीप कुमार और शाहरुख खान के बीच कितना प्यार था। दिलीप कुमार शाहरुख खान को अपना मुंहबोला बेटा मानते थे।

कई बार दिलीप कुमार के घर पहुंचे हैं शाहरुख खान
शाहरुख खान ने भी हमेशा बेटे होने का फर्ज अदा किया है। कई मौके पर दिलीप कुमार से मिलने शाहरुख खान पहुंचा करते थे। इतना ही नहीं ईद पार्टी में भी दिलीप कुमार का स्वागत करते दिखते थे।

इमोशनल लम्हा
शाहरुख खान और सायरा बानो की तस्वीर बेहद भावुक कर देने वाली है। एक बेटे की तरह शाहरुख खान ने सायरा को संभाला।

दिलीप कुमार का अंतिम संस्कार
दिलीप कुमार का अंतिम संस्कार आज शाम पांच बजे सांताक्रूज कब्रिस्तान में किया जाएगा।
फोटो सोर्स- ANI


Click it and Unblock the Notifications