..................... दिलीप कुमार के भाई असलम की कोरोना से मौत,दूसरे भाई की हालत गंभीरDilip Kumar brother Aslam Khan die due to covid 19 second brother ishaan condition is critical - Hindi Filmibeat

अभिनेता दिलीप कुमार के छोटे भाई असलम का कोरोना से निधन, दूसरे भाई एहसान की हालत गंभीर

कोरोना का कहर दिलीप कुमार के परिवार तक पहुंचा। बीते दिनों दिलीप कुमार के भाईयों के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आयी। वहीं खबर है कि शुक्रवार तड़के दिलीप कुमार के छोटे भाई असलम खान का निधन हो गया है। कोरोना पॅाजिटिव होने के साथ उन्हें उच्च रक्तचाप और दिल की बीमारी थी।

उनकी उम्र 90 साल के करीब थी। पिछले कुछ दिनों से वह मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही भाईयों को क्रिटिकल केयर यूनिट में रखा गया था। दोनों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।

Dilip Kumar

अस्पताल के डॅाक्टर जलील पार्कर ने असलम खान के निधन की खबर की पुष्टि करते हुए कहा है कि महान अभिनेता दिलीप कुमार के छोटे भाई असलम खान को शुगर, ब्लडप्रेशर और हार्ट से जुड़ी सम्स्याओं के साथ कोविड 19 संक्रमण था। आज तड़के उनका निधन हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X