दिलीप कुमार ने शेयर की सायरा बानो के साथ स्पेशल तस्वीर, एवरग्रीन जोड़ी पर बरसा फैंस का प्यार
हिंदी सिनेमा की बेहद खूबसूरत जोड़ी दिलीप कुमार और सायरा बानो को देखते ही एवरग्रीन सिनेमा की याद ताजा हो जाती है। उम्र के इस पड़ाव पर भी दोनों की लोकप्रियता ऐसी है जो कि हर सिनेमा प्रेमी को ठहरने पर मजबूर कर देता है। एक बार फिर से दिलीप कुमार के सोशल मीडिया अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की गई।
जो कि इंटरनेट पर ट्रेंड होने लगी है। दिलीप कुमार के सोशल मीडिया अकाउंट से अक्सर कई तस्वीरें पोस्ट की जाती हैं। इस बार भी दिलीप कुमार और सायरा बानो की साथ में एक तस्वीर सामने आयी है। जिसमें दिलीप कुमार सफेद कुर्ता पजामा पहने और रंगीन शॅाल ओढ़े दिख रहे हैं।

उनके बगल में हमेशा की तरह सायरा बानो खड़ी हुई हैं। सायरा बानो ने हल्की क्रीमी सलवार सूट पहना हुआ है। इस फोटो को अभी तक हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं। साथ ही दिलीप कुमार और सायरा बानो की इस जोड़ी को फैंस जमकर प्यार भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि ऐसा एक नहीं बल्कि कई बार हुआ है जब भी दिलीप कुमार की कोई तस्वीर आयी तो उसे इंटरनेट पर छा जाने में जरा सी भी देर नहीं हुई।


Click it and Unblock the Notifications