इस सुपरस्टार कपल ने मनाई शादी की 51वीं सालगिरह..ढेरों बधाइयां
11 अक्टूबर जहां एक ओर पूरा देश सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का 75वां जन्मदिन मना रहा था तो वहीं एक सुपरस्टार कपल ऐसे भी हं जो कल अपनी शादी की 51वीं सालगिरह मना रहे थे। जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा और ये शानदार कपल कोई और नहीं बल्कि दिलीप कुमार और सायरा बानो हैं।
सायरा बानो और ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार पिछले 51 सालों एक दूसरे का साथ निभा रहे हैं और वो बॉलीवुड सहित हर कपल के लिए मिसाल से कम नहीं हैं। इस मौके पर दिलीप कुमार के फेसबुक अकाउंट से दिलीप कुमार और सायरा बानो की बेहद क्यूट तस्वीर भी शेयर की गई।

दिलीप कुमार और सायरा बानो 11 अक्टूबर 1966 को शादी के बंधन में बंधे थे और तब से दोनों एक दूसरे के साथ चट्टान की तरह साथ हैं। सायरा बानो ने कुछ समय पहले दिलीप कुमार की एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन डाला कि "सायरा ने मुझे ये शर्ट और पैंट ट्राई करने की सलाह दी..कंफर्टेबल"। दिलीप कुमार इस तस्वीर में ब्लू शर्ट में नजर आ रहे थे।
Recommended Video

दिलीप कुमार पूरे बॉलीवुड के फेवरिट हैं। दिलीप कुमार और सायरा बानो खासकर शाहरुख खान को अपने बेटे की तरह मानते हैं। कुछ दिनों पहले दिलीप कुमार की अधिक तबियत खराब होने के बाद शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना के साथ दिलीप कुमार से मिलने भी पहुंचे थे।


Click it and Unblock the Notifications













