भारत में शोक, पाकिस्तान में दिलीप कुमार की बर्थडे पार्टी

ज्ञात हो कि दिलीप कुमार का जन्म 1922 में पेशावर में हुआ था और उनका पूरा नाम है मुहम्मद युसुफ खान। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम दिलीप कुमार रख लिया था। इस साल उनका 90वां जन्मदिन है। लेकिन दिलीप कुमार इस साल फिल्मी दुनिया की कई बड़ी हस्तियों के निधने से काफी दुखी हैं और नहीं चाहते कि अपना जन्मदिन मुंबई में मनाएं। इस साल दारा सिंह, राजेश खन्ना, यश चोपड़ा जैसे कई बड़े बड़े सेलिब्रिटी फिल्मी दुनिया को अलविदा कह गये इस वजह से दिलीप कुमार अपने जन्मदिन की खुशी मनाने के बिल्कुल मूड में नहीं हैं।
लेकिन उनके रिश्तेदार चाहते हैं कि उनका ये जन्मदिन काफी धूमधाम से मने इसलिए उन्होने पेशावर में ही दिलीप कुमार का जन्मदिम मनाने की सोची है। खैर पख्तूनख्वा के कल्चरल हेरिटेज काउंसिल ने दिलीप कुमार का जन्मदिन वहीं पर मनाने की तैयारी की है साथ ही वहां पर बॉलीवुड की कुछ जानी मान हस्तियों को भी बुलाया जाएगा। पेशावर में पहली बार ये जश्न होगा।


Click it and Unblock the Notifications