First LOOK: धमाकेदार एक्शन के बीच रोमांस.. शानदार झलक.. अक्षय कुमार से CLASH
आजकल बॉलीवुड के पुराने गानों को रिक्रिएट करने का मौसम चल रहा है। लगभग हर अगली फिल्म में एक ऐसा पॉपुलर गाना जरूर जोड़ दिया जाता है। ताजा बात करें तो जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म सत्यमेव जयते में फिल्म 'सिर्फ तुम' के पॉपुलर सांग दिलबर दिलबर को रिक्रिएट किया जा रहा है। सुष्मिता सेन पर फिल्माया यह गाना काफी चर्चित रहा था।
222 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन.. सलमान खान की 'रेस 3' को चुनौती!
सत्यमेव जयते में यह गाना जॉन अब्राहम और नोरा फतेही पर फिल्माया गया है। जिसकी कुछ झलकियां रिलीज की गई हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस गाने के साथ निर्देशक ने कितना न्याय किया है। बता दें, 'सत्यमेव जयते' 15 अगस्त 2018 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन मिलाप मिलन झावेरी कर रहे हैं। जबकि निर्माता हैं भूषण कुमार और निखिल आडवाणी।

यह फिल्म एक्शन- थ्रिलर है, जहां जॉन जबरदस्त एक्शन करते दिखेंगे। खास बात है कि इसी दिन अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड भी रिलीज हो रही है। यानि की 15 अगस्त को एक तरफ होंगे जॉन और मनोज बाजपेयी.. तो दूसरी तरफ अक्षय कुमार.. धमाकेदार क्लैश।
खैर, रीमेक गानों की बात करें तो पिछले कुछ सालों में इसका चलन कुछ ज्यादा ही बढ़ चला है। लगभग हर फिल्म में एक पुराने का रीमेक जरूर जोड़ दिया जाता है। यहा देंखे लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications











