'दिल ये पुकारे' वाली पाकिस्तानी लड़की ने फिर किया धमाका, विकी कौशल के गाने पर किया कुछ ऐसा..

vicky kaushal, ayesha

'मेरा दिल ये पुकारे आजा'.. आज से कुछ महीनों पहले ये वीडियो पाकिस्तान से वायरल हुआ और पूरी दुनिया में छा गया। आलम ये हुआ कि इस वायरल गर्ल को पाकिस्तान से ज्यादा प्यार इंडिया से मिला और लोग आज भी उनको पसंद कर रहे हैं।

इस लड़की का नाम आएशा है और वो तब से काफी खुश हैं जब से उनका वो वीडियो वायरल हो गया है। पाकिस्तान लाहौर की रहने वाली आएशा एक फेमस टिकटॉक स्टार हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो फिर से वायरल हो है जिसपर आएशा झूमती हुईं नजर आ रहीं हैं।

दरअसल आएशा ने जरा हटके जरा बचके के गाने पर डांस किया है और इसमें विकी कौशल नजर आए थे। यही कारण है कि विकी कौशल के फैंस इसको काफी पसंद कर रहे हैं। आएशा ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, ''मैं इस गाने की दीवानी हूं।''

इसके बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, क्यों ना आप इस गाने पर डांस करें.., अपने अनोखे अंदाज से। एक ने लिखा, ''खाना पीना खाया करो बहन जी किसी पौधे की टहनी की तरह मत हिलो।'' एक ने लिखा, ''मुझे लगा डांस करेगी।''

इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 532K से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। उनके वीडिय अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। उनका जो वीडियो वायरल हुआ था वो बता दें कि आएशा का यह वायरल वीडियो उनकी सबसे अच्छी दोस्ती की शादी का था। मेहंदी फंक्शन के दौरान उन्होंने डांस परफॉर्मेंस दी थी।

More from Filmibeat

Read more about: vicky kaushal ayesha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X