दिल तो पागल है ने पूरे किए 21 साल, जानिए उस वक्त क्या कर रहे थे सलमान - अक्षय और अजय
वक्त कितनी जल्दी निकलता है ये तो जब आप पीछे मुड़कर देखें तभी पता चलता है और आज कुछ फैन्स ये सोचकर ही चौंक गए कि शाहरूख खान, करिश्मा कपूर और माधुरी दीक्षित स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म दिल तो पागल है की रिलीज़ को 21 साल पूरे हो चुके हैं। कुछ लोगों की प्रेम कहानी तो इस फिल्म के साथ ही शुरू हुई रही होगी।
दिल तो पागल है वो फिल्म थी जिसने प्यार और दोस्ती के बारे में काफी कुछ सिखाया था। फिल्म ने पहली बार वैलेंटाइन डे और दिल वाले गुब्बारों से युवा पीढ़ी का परिचय कराया था। वहीं प्यार और दोस्ती के बीच छिड़ी जंग उस समय युवाओं के दिल में अपना घर बना चुकी थी। वहीं ये पहली फिल्म थी जब शाहरूख खान और अक्षय कुमार एक साथ एक फिल्म में दिखाई दिए थे।

बॉलीवुड और रोमांस हमेशा साथ साथ चलते हैं और उसे साथ लेकर चलते हैं शाहरूख खान। शाहरूख फैन्स आज दिल तो पागल है के 21 साल का जश्न मना रहे हैं और फिल्म को 21 साल हो गए ये सुनकर हमें चक्कर से आ रहे हैं। दिल तो पागल है में यश चोपड़ा ने रोमांस और म्यूज़िक का ऐसा जादू बिखेरा था कि ये फिल्म रोमांस की बेस्ट फिल्मों में दाखिल हो गई। वहीं करिश्मा कपूर का नेशनल अवार्ड तो कोई भूल ही नहीं सकता।
1997 वो साल था जब शाहरूख खान रोमांस में डूब चुके थे और सलमान - अक्षय डबल रोल में। वहीं अजय देवगन और काजोल दोनों ही एक्सपेरिमेंट के मूड में आ चुके थे। जानिए दिल तो पागल है के दौरान क्या कर रहे थे बाकी सुपरस्टार्स और 1998 में कैसा था बॉलीवुड -


Click it and Unblock the Notifications











