बदल गई दिल जंगली की रिलीज डेट, अब इस दिन होगी रिलीज

By Salman

अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन रिलीज होने के साथ साथ ही थिएटर्स में धमाल मचा रही है। इस फिल्म को 9 फरवरी को रिलीज किया गया और इसकी ओपनिंग शानदार रही है। आपको बता दें कि 16 फरवरी को फिल्म अय्यारी रिलीज होनी वाली है जो कि 9 फरवरी को रिलीज होनी थी।

फिल्म पैडमैन की वजह से अय्यारी की रिलीज डेट आगे बढ़ा ली गई थी। अब एक फिल्म की रिलीज डेट और बदल दी गई है और इस फिल्म का नाम दिल जंगली। आपको बता दें कि तापसी पन्नू की ये फिल्म 16 फरवरी को रिलीज होनी थी लेकिन उस सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेई की फिल्म अय्यारी रिलीज हो रही है जिसकी डेट पहले से ही दो बार बदली जा चुकी है।

aiyyari, taapsee pannu, siddharth malhotra, manoj bajpai, तापसी पन्नू, सिद्धार्थ मल्होत्रा, मनोज बाजपेई, अय्यारी

दिल जंगली के निर्माता फिल्म अय्यारी से अपनी फिल्म का क्लैश नही करना चाहते थे इसलिए उन्होनो फिल्म की रिलीज डेट को बदल दिया है। फिल्म दिल जंगली अब अगले महीने 9 मार्च को रिलीज होगी। इस बात की जानकारी ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए दी थी।

साथ में उन्होने ये भी लिखा था कि फिल्म पैडमैन और अय्यारी की रिलीज के बाद दिल जंगली की भी रिलीज डेट बदल दी गई है और अब फिल्म अगले महीने रिलीज होगी। इस फिल्म की बात करें तो ये कॉमेडी फिल्म होगी जिसमें रोमांस का तड़का लगाते हुए तापसी पन्नू नजर आने वाली है।

इस फिल्म की रिलीज डेट को बदलने के पीछे दो बड़े कारण क्योंकि अभी फिल्म पैडमैन रिलीज हुई है जो कि अक्षय कुमार की फिल्म है और बाद में अय्यारी की रिलीज है। इसके बीच में इस फिल्म का काफी नुकसान होता जिस कारण फिल्म की रिलीज डेट को बदल दिया गया है।

आपको बता दें कि तापसी ने दक्षिण भारत की फिल्मों से करियर की शुरुआत की थी पर अब बॉलीवुड में कई फिल्में कर चुकी है। तापसी ने अक्षय कुमार के साथ बेबी और नाम शबाना जैसी बेहतरीन फिल्में की जिसमें तापसी की एक्टिंग को काफी सराहा गया था। हाल ही में वरुण धवन की सुपरहिट फिल्म जुड़वा 2 में तापसी नजर आई थी और फिल्म काफी चली भी थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X