Dil Dhadakne Do Review- रणवीर, प्रियंका, अनिल कपूर और शेफाली शाह के नाम!
इस शुक्रवार रिलीज होने जा रही फिल्म 'दिल धड़कने दो' को लेकर पूरा देश उत्साहित है। 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' से दर्शकों को अपने निर्देशन का दीवाना बना देने वाली जोया अख्तर की दिल धड़कने दो भी युवाओं के दिलों में काफी खलबली मचा रही है।
आपके इंतजार को थोड़ा और बेसब्र बनाते हुए आपके लिए हम लेकर आए हैं दिल धड़कने का पहला रिव्यू जो कि तरन आदर्श (ट्रेड अनालिस्ट) और कुछ क्रिटिक्स ने दिये हैं। तरन आदर्श का कहना है कि दिल धड़कने दो फिल्म की सफलता पूरा क्रेडिट अनिल कपूर, प्रिंयका चोपड़ा, रणवीर सिंह और शेफाली शाह को जाता है।
अब आप ये भी कह सकते हैं कि फरहान अख्तर, अनुष्का शर्मा और राहुल बोस कहीं ना कहीं इन सितारों की भीड़ में खो चुके हैं। जैसा कि फिल्म के टेलर से ही साफ था कि प्रियंका चोपड़ा का किरदार काफी महत्वपूर्ण और मनोरंजक ट्विस्ट्स टर्न्स से गुजरता है और रणवीर सिंह अपनी मस्ती व एनर्जी के जरिये ट्रेलर में ही बाजी मारते दिखते हैं।
इसके अलावा अनिल कपूर तो अपने फर्स्ट लुक रिलीज से ही दिल धड़कने दो के सबसे चहेते किरदार बने हुए थे। वहीं शेफाली शाह को भी लोगों ने ट्रेलर में काफी पसंद किया है। आइये नज़र डालते हैं ट्विटर पर दिल धड़कने तो के फर्स्ट रिव्यू पर।


Click it and Unblock the Notifications



