'दिल धड़कने दो' के लिये धड़कने लगा जावेद अख्तर का दिल
ज़ोया अख्तर के निर्देशन और फरहान अख्तर के निर्माण में बन रही फिल्म 'दिल धड़कने दो' को लेकर लेखक जावेद अख्तर का दिल अभी से धड़कने लगा है। वे बेहद उत्साहित हैं। जावेद अख्तर जिन्होंने फिल्म के गाने लिखे हैं, का कहना है कि असल में ये है गोल्डेन एरा जहां दिल धड़कने दो जैसी फिल्में बन रही हैं।
अब तो साहब पता नहीं क्या हो गया है वो था गोल्डे्न ऐरा। लेकिन आप मेरा यकीन करिये दिल धड़कने दो जैसी फिल्में बन रही है और यही है गोल्डेन ऐरा जोया आप बेस्ट हैं। ये मेरा मानना है, उड़ान व कई और फिल्में देखने के बाद, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर भी बेहतरीन काम किया है और साथ ही कुछ संदेश लोगों को दिया ह। मैं पूरी टीम को ढेर सारी बधाई देता हूं इस तरह की फिल्में बनाने के लिए।
जावेद अख्तर की खूबसूरत पंक्तियों पर आधारित गाने दर्शकों को बेहद पसदं आ रहे हैं और उम्मीद है कि एक बार फिर से जोया की फिल्म अपने खूबसूरत गानों व परफेक्ट स्टारकास्ट के जरिये लोगों को एंटरटेन करेगी साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई करेगी।


Click it and Unblock the Notifications
