..................... Dil Dhadakne Do movie poster released - Hindi Filmibeat

Poster Release- दिल धड़कने दो के पोस्टर ने बढ़ाईं धड़कनें

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा के बाद से दर्शकों को जोया अख्तर और फरहान अख्तर की जोड़ी से सजी और फिल्मों का बेसब्री से इंतजार था और आखिरकार जोया अख्तर ने इस इंतजार को खत्म करते हुए अपनी अगली फिल्म का पोस्टर हाल ही में रिलीज किया। फिल्म का नाम है दिल धड़कने दो और फिल्म की स्टारकास्ट बहुत ही बेहतरीन है। दिल धड़कने दो का निर्माण किया है रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने।

जोया अख्तर की कास्टिंग हमेशा ही काफी अलग और हटकर होती है जिसका उदाहरण फिल्म जिदंगी ना मिलेगी दोबारा में मिल चुका है। दिल धड़कने दो में भी जोया एक बेहतरीन स्टारकास्ट लेकर लौटी हैं। फिल्म में रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा और अनिल कपूर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं और खास बात ये है कि इन सभी ने करीब 3 महीनों तक क्रूज में रहकर फिल्म की शूटिंग की है।

दिल धड़कने दो की शूटिंग यूरोप, स्पेन, टर्की सहित कई खूबसूरत और दिल की धड़कनों को सच में बढ़ा देने वाली लोकेशन्स पर हुई है। फिल्म में एक पंजाबी परिवार को दिखाया गया है जो कि एक साथ छुट्टियां मनाने क्रूज पर जाते हैं। शेफाली शाह ने रणवीर सिंह और प्रियंका चोपडा़ की मां का किरदार निभाया है और अनिल कपूर ने पिता का।

फिल्म का पोस्टर ही इतना खूबसूरत और हटकर है कि लोगों के दिल में फिल्म देखने की उत्सुकता और भी बढ़ गयी है। लेकिन दिल धड़कने दो को देखने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार बाकी है क्योंकि यह फिल्म 5 जून 2015 को रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X