WOW: रिलीज़ से पहले ही इस फिल्म को मिलने लगे अवार्ड्स!
[बॉलीवुड समाचार]बात हो रही है ज़ोया अख्तर की फिल्म दिल धड़कने दो की। उनकी ये फिल्म अच्छी है या बुरी है इस पर बात नहीं करते। क्योंकि कुछ भी हो फिल्म है बड़ी खूबसूरत। फिल्म को देखकर ही आपको फील गुड मिलेगा और आप बस हैप्पी हैप्पी रहेंगे। फिल्म की तारीफ अभी से हो रही है और कुछ हो ना हो फिल्म इस साल की सबसे स्टाईलिश फिल्म बन चुकी है।
HT के स्टाईल अवार्ड्स में रितेश सिधवानी फिल्म के लिए ये अवार्ड लेने पहुंचे। यहां दिल धड़कने दो को रिलीज़ से पहले ही साल की सबसे स्टाईलिश फिल्म का अवार्ड मिला है। और हो भी क्यों ना, फिल्म का हर किरदार, लोकेशन सब कुछ ए वन लग रहा है।
PICS: कैमरे के पीछे सेट पर क्या करते हैं 'दिल धड़कने दो' के सितारे
फिल्म कैसी होगी इसके लिए तो 5 जून तक का इंतज़ार करना पड़ेगा लेकिन फिलहाल फिल्म काफी तारीफें बटोर रही हैं। और हो भी क्यों ना, जहां पंजाबी इकट्ठे हो जाते हैं वहां कुछ हो ना हो इंटरटेनमेंट फुल ऑन होता है। Mehra फैमिली से मिलने के लिए तैयार रहिए!
5 कारण: 'दिल धड़कने दो' टाइटल ट्रैक नहीं कर पाई इंप्रैस!


Click it and Unblock the Notifications
