First LOOK: देखिए सुपरकूल डैडी अनिल कपूर का अलग अंदाज
[बॉलीवुड न्यूज] जोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' अपने लुक्स और पोस्टर को लेकर काफी सूर्खियां बटोर रही है। प्रियंका चोपड़ा के बाद अब अनिल कपूर का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है। हमेशा अपने डैशिंग लुक को लेकर चर्चा में रहने वाले झक्कास एक्टर ने एक बार फिर सबको हैरत में डाल दिया है। पहले लुक से ही अनिल कपूर ने सब पर जादू कर दिया है।

जी हां, अनिल कपूर का ये जरा हटके लुक आपकी धड़कन भी तेज कर देगा। आपको बता दें, जोया अख्तर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'दिल धड़कने दो' में अनिल कपूर एक उम्रदराज लेकिन काफी स्मार्ट शख्स के लुक में नजर आ रहे हैं। यहां अनिल के बालों के साथ काफी बदलाव किया गया है। स्टाइलिश लाइनिंग सूट और ब्राउन बालों में अनिल काफी डेशिंग लग रहे हैं।
गौरतलब है कि, फिल्म में अनिल कपूर 'मिस्टर मेहरा' नाम के किरदार मनें नजर आएंगे। इस फिल्म में अनिल कपूर के अलावा अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर और रणवीर सिंह भी नजर आएंगे। वहीं, अनिल कपूर के लुक रिलीज के बाद काफी बॉलीवुड सेलिब्रिटी उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
हालांकि फिल्म की कहानी पर अभी तक कोई बयान नहीं दिया गया है। लेकिन हम आपको थोड़ी बहुत हिंट दे सकते हैं। फिल्म की कहानी एक पंजाबी परिवार के इर्द- गिर्द घूमती है। जहां पूरा परिवार एक क्रूज पर साथ जाता है। फिल्म की शूटिंग पिछले साल बार्सिलोना और भारत में पूरी हो चुकी है। दिल धड़कने दो जून 2015 में रिलीज होने वाली है।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications