फिल्म 'दिल धड़कने दो' ने रिलीज़ के 5 साल किये पूरे, रितेश सिधवानी ने सेट से बीती यादें कीं ताजा!
"दिल धड़कने दो" एक कॉमेडी-ड्रामा क्लासिक मस्ट-वॉच फिल्म है, जिसने अपनी विजयी रिलीज़ के 5 साल पूरे कर लिए हैं! इस अवसर को सेलिब्रेट करने के लिए, फिल्म के निर्माता, रितेश सिधवानी ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म से कैमरे के पीछे की कुछ ग्रुप फ़ोटो के साथ उन यादगार पलों को साझा किया है।यह तस्वीरें उस अच्छे समय की याद दिला रही है जिसे इस बेजोड़ ग्रुप ने एक साथ फिल्म के सेट पर एन्जॉय किया था।
तस्वीरों में फिल्म पर काम कर रहे क्रू और अनिल कपूर, शेफाली शाह, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, फरहान अख्तर और ज़ोया अख्तर जैसी कुछ प्रख्यात हस्तियां शामिल नज़र आ रहीं है। निर्माता ने फ़ोटो शेयर करते हुए लिखा..
Recommended Video

"Looking back at the crazy, funny, loving family times as we celebrate #5YearsOfDDD" इस फिल्म ने रिलीज होने के बाद काफी तगड़ा धमाका किया था और लोगों ने इस फिल्म के साथ साथ इसके गानों को भी काफी ज्यादा प्यार दिया था।
आज जब इसके 5 साल पूरे हो गए हैं तो सुबह से फैंस इस फिल्म को लेकर पोस्ट कर रहे हैं और अपनी यादों को ताजा कर रहे हैं। रणवीर सिंह और अनिल कपूर इसके पहले कभी भी एक साथ नजर नहीं आए थे...
जब दो ऐसे सितारे जो कि अपने फिटनेस और अभिनय को लेकर मशहूर है सामने आए तो लोगों नें उनको काफी पसंद किया था। इस समय अनिल कपूर कई फिल्मों को लेकर बिजी हैं और रणवीर सिंह फिल्म 83 द फिल्म को लेकर चर्चा में हैं।


Click it and Unblock the Notifications