#18Years: दिल चाहता है, प्रीति ज़िंटा ने शेयर की बेहद प्यारी तस्वीर, ये थी फिल्म की असली कास्ट
फरहान अख्तर की डेब्यू फिल्म दिल चाहता है की रिलीज़ को 18 साल पूरे हो गए हैं और प्रीति ज़िंटा ने इस बात का जश्न ट्विटर पर मनाने की ठानी। जब ये फिल्म बनना शुरू हुई तो इसकी कास्ट थी अक्षय खन्ना, ऋतिक रोशन और अभिषेक बच्चन। लेकिन फिर अभिषेक और ऋतिक ने फिल्म छोड़ दी। फरहान अख्तर को 10 महीने बाद आमिर खान का अपॉइंटमेंट मिला था।
प्रीति ज़िंटा ने फिल्म से अपनी और आमिर की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि जाने क्यों मुझे इस फिल्म से प्यार है। जाने क्यों, फिल्म में एक गाना है जो आमिर खान और प्रीति ज़िंटा पर फिल्माया गया है।

इस फिल्म में पहले अक्षय खन्ना, आकाश यानि कि आमिर खान का किरदार निभा रहे थे। अभिषेक बच्चन, अक्षय खन्ना वाली भूमिका में थे और ऋतिक रोशन सैफ अली खान की भूमिका में थे। लेकिन फिर ऋतिक और अभिषेक ने ये फिल्म छोड़ दी। आमिर खान ने जैसे ही फिल्म को हां बोला, फरहान ने तुरंत अक्षय खन्ना वाला रोल आमिर को दे दिया और अक्षय ने अभिषेक का छोड़ा हुआ रोल ले लिया।
जब सैफ अली खान को ये फिल्म ऑफर हुई तो वो इसे नहीं करना चाहते थे लेकिन डिंपल कपाड़िया के काफी समझाने पर वो मान गए। बाद में तो जो भी हुआ वो इतिहास है। ये फिल्म आज भी युवाओं के दिल के बेहद करीब है।


Click it and Unblock the Notifications











