दिल बोले..महिला केंद्रित नहीं है: शाहिद
"दिल बोले हड़िप्पा" का प्रोमो अभिनेत्री रानी मुखर्जी पर भले ही केंद्रित है लेकिन इस फिल्म के अभिनेता शाहिद कपूर का कहना है कि यह महिला केंद्रित फिल्म नहीं है।
शाहिद कपूर ने बताया," ईमानदारी से कहूं तो मैं नहीं सोचता कि 'दिल बोले हड़िप्पा' एक महिला प्रधान फिल्म है। निश्चित रूप से रानी का किरदार इस फिल्म में बहुत महत्वपूर्ण है, जब आप यह फिल्म देखेंगे तो आपको एहसास होगा कि कैसे हम दोनों इस फिल्म की कहानी के लिए उपयुक्त हैं।"
फिल्म "कमीने" के प्रदर्शित होने के पहले और बाद में भी काफी व्यस्त रहे शाहिद कपूर अब अनुराग सिंह की फिल्म "दिल बोले हड़िप्पा" के प्रमोशन को लेकर काफी व्यस्त हैं।
यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म "दिल बोले हड़िप्पा" में अनुपम खेर व राखी सावंत भी हैं। टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (टीआईएफएफ) में इस फिल्म का प्रदर्शन रविवार को हो चुका है, वहीं यह फिल्म भारत में शुक्रवार को पर्दे पर आएगी।


Click it and Unblock the Notifications











