'दिल बेचारा' टाइटल ट्रैक रिलीज- सुशांत सिंह राजपूत और एआर रहमान का जादू सिर चढ़कर बोलेगा
फिल्म 'दिल बेचारा' से पहला गाना रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म का टाइटल ट्रैक है, जिसे ए आर रहमान ने आवाज दी है। सुशांत सिंह राजपूत पर फिल्माया यह गाना उनके फैंस के लिए एक परफेक्ट ट्रीट है। रहमान की आवाज पर दिल खोलकर डांस करते सुशांत आपका दिल जीत लेंगे। गाने के लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं।
'दिल बेचारा' सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म है, लिहाजा, इसे लेकर फैंस के दिल में प्यार भी है, दुख भी है और इंतजार भी है। यह फिल्म फैंस, फिल्म इंडस्ट्री और फिल्म से जुड़ी पूरी टीम के लिए बेहद खास है। मुकेश छाबरा के निर्देशक में बनी यह फिल्म 24 जुलाई को हॉटस्टार डिज़्नी पर स्ट्रीम के लिए उपलब्ध हो जाएगी।

'दिल बेचारा' का यह टाइटल ट्रैक दिल को छूने वाला है। जहां सुशांत स्टेज पर डांस करते दिख रहे हैं और संजना यानि की किज़्जी को इंप्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं। संजना ने यह गाना शेयर करते हुए लिखा- Manny knocked his way into Kizie's life with all his heart and lively spirit.


Click it and Unblock the Notifications











