सुशांत-संजना की तस्वीरें:"मैं हमेशा इस तस्वीर को देखती हूं, अच्छा महसूस होता है" दिल बेचारा एक्ट्रेस
सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी को-स्टार संजना संघी लगातार उन्हें याद करती हैं। संजना की सोशल मीडिया पर प्रोफाइल देखें या फिर उनके स्टेट्स..सभी भी सुशांत संग वाली तस्वीरें हैं। हाल में ही संजना ने लेटेस्ट तस्वीर शेयर की। जिसमें सुशांत और वह मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर पर संजना ने लिखा, कि ये तस्वीर मेरे सबसे खूबसूरत पलों में से एक हैं। शूटिंग के दौरान सुशांत से मिले प्यार के लिए वह आभार व्यक्त करती हैं।
इसके अलावा भी संजना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सुशांत संग कई तस्वीरें पोस्ट की। फिल्म दिल बेचारा में संजना संघी कैंसर सर्वाइवर का रोल प्ले कर रही हैं। फिल्म रोमांटिक है जिसमें सुशांत और संजना की क्यूट कमेस्ट्री देखने को मिली है। हाल में ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर का प्यार मिला। फिल्म दिल बेचारा को मुकेश छाबरा ने निर्देशित किया है। इस फिल्म से वह डायरेक्शन में डेब्यू करने जा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











