..................... अनुपम खेर ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट, आज होगी दिल बेचारा रिलीज | Dil Bechara releasing today- Anupam Kher remembers Sushant Singh Rajput, writes an emotional post - Hindi Filmibeat

दिल बेचारा रिलीज- सुशांत सिंह राजपूत को याद कर इमोशनल हुए अनुपम खेर, लिखा, 'आज हर आँख से आँसू बहेगा'

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का सभी को बेसब्री से इंतजार था। आज फैंस और उनके चाहने वाले अपने इस चहेते सितारे की अंतिम फिल्म देखेंगे और कोई शक नहीं कि यह सभी के लिए बेहद भावुक कर देने वाला क्षण है। आज शाम 7.30 बजे डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर 'दिल बेचारा' वर्ल्डवाइड रिलीज होने वाली है। फिल्म इंडस्ट्री भी फिल्म को लगातार प्रमोट कर रहे हैं।

Recommended Video

Sushant की Dil Bechara के लिए भावुक हुए Anupam Kher; लिखी ये बात |FilmiBeat

वहीं, अनुपम खेर ने सुशांत को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा- प्यारे सुशांत सिंह राजपूत! आज आपकी फ़िल्म 'दिल बेचारा' रिलीज़ होने जा रही है। आप भौतिक दुनिया में हमारे साथ नहीं है और हमें हमेशा इस बात का दुख रहेगा। पर आपकी ये फ़िल्म हम सब दिल की आँखों से देखेंगे।और हर आँख से आँसू बहेगा।
हम आपको मिस करते है! प्यार।

Dil Bechara

ट्विटर पर फैंस #DilBecharaDay ट्रेंड कर रहे हैं और फिल्म को लेकर अपनी भावनाएं शेयर कर रहे हैं। वहीं, बॉलीवुड सितारों में राजकुमार राव, रणवीर शौरी, स्वरा भास्कर, कंगना रनौत टीम, मुकेश छाबरा, संजना सांघी आदि सुशांत को याद कर ट्विट कर रहे हैं।

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X