दिल बेचारा पोस्टर: 29 नवंबर को आपके दिल पर दस्तक देने आ रहे हैं सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत काफी समय से बड़े परदे से गायब हैं लेकिन अब काफी इंतज़ार के बाद उनकी अगली फिल्म दिल बेचारा का पहला मोशन पोस्टर रिलीज़ हो गया है। फिल्म के डायरेक्टर मुकेश छाबरा ने ये पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डालते हुए कहा कि पांच साल पहले जब मैंने ये कहानी देखी तो बस इसे ही अपनी पहली कहानी बनाना चाहता था।
दिल बेचारा, अंग्रेज़ी फिल्म The fault in our stars का रीमेक है। और इस अंग्रेज़ी फिल्म ने कल पांच साल पूरे किए जिसकी खुशी में पहला मोशन पोस्टर निकाला गया। मुकेश छाबरा इस फिल्म से डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं वहीं फिल्म से संजना सांघी भी अपना डेब्यू कर रही हैं।

दिल बेचारा रोमांटिक फिल्म है और 29 नवंबर को रिलीज़ हो रही है। हाल ही में फिल्म काफी कंट्रोवर्सी में पड़ चुकी थी। बॉलीवुड में #MeToo की लहर में पहले मुकेश छाबड़ा आए और फिर सुशांत सिंह राजपूत पर संजना सांघी को असहज करने का इल्ज़ाम लगा। लेकिन अब फिल्म का काम वापस ठीक ढंग से शुरू हो चुका है।
The fault in our stars, इसी नाम की एक किताब पर आधारित है जो दो लोग बहुत ही अजीब परिस्थितियों में मिलते हैं और एक दूसरे से प्यार कर बैठते हैं। देेखिए बॉलीवुड की कुछ फिल्में जो अंग्रेज़ी फिल्मों की रीमेक थीं -


Click it and Unblock the Notifications