सुशांत सिंह राजपूत- संजना सांघी की फिल्म 'दिल बेचारा'- नई पोस्टर के साथ ट्रेलर रिलीज की घोषणा
सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम फिल्म 'दिल बेचारा' का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। साथ ही ट्रेलर रिलीज की घोषणा की गई है। फिल्म का ट्रेलर आज यानि की सोमवार को किया जाएगा। कोई शक नहीं कि इस ट्रेलर का सुशांत फैंस को बेसब्री से इंतजार है। सुशांत के साथ फिल्म में दिखेंगी संजना सांघी, जो इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।
संजना ने ट्रेलर रिलीज से पहले अपने सोशल मीडिया पर लिखा- किसी ने नहीं बताया था कि ट्रेलर रिलीज से पहले ऐसी घबराहट होती है। मैं उम्मीद करती हूं कि आप सब हमारे साथ हैं.. मुझे पता है कि वो (सुशांत) हैं।

'दिल बेचारा' 24 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। मुकेश छाबरा के निर्देशन में बनी "दिल बेचारा" डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी के लिए उपलब्ध होगी। हॉटस्टार ने बताया है कि सब्सक्राइबर और नॉन सब्सक्राइबर दोनों ही इस मूवी को देख सकते हैं। हालांकि, फैंस चाहते हैं कि सुशांत की यह आखिरी फिल्म को थियेटर में रिलीज किया जाना चाहिए था।


Click it and Unblock the Notifications