दिल बेचारा निर्देशक ने किया धोखाधड़ी को लेकर बड़ा खुलासा, एक्टर्स के साथ हो रहा फ्रॉड-ये है पूरी बात
अक्सर फिल्म इंडस्ट्री से फेक कास्टिंग को लेकर खबरें आती हैं। कुछ लोग फिल्म में काम दिलवाने के बहाने धोखाधड़ी करते हैं और पैसे ऐंठते हैं। ऐसा ही मामला एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा के डायरेक्टर मुकेश छाबरा ने ध्यान दिलवाया है। दरअसल निर्देशक मुकेश छाबरा ने ऐसी घटनाओं से एक बार फिर कलाकारों को आगाह किया है। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि कैसे उनका नाम भूल भैलूया 2 से जोड़कर धोखाधड़ी की जा रही है।
मुकेश छाबरा ने लिखा, मेरे ध्यान में आया है कि कुछ लोग मेरा नाम लेकर धोखाधड़ी कर रहे हैं। ऐसा झूठ फैलाया जा रहा है कि मैं भूल भलैया 2 की कास्टिंग से जुड़ा हूं और इसके लिए मैं एक्टर्स ढूंढ रहा हूं। लेकिन ये सच नहीं है। मैं आपको बता देना चाहता हूं कि प्रीतेश नायडू के नाम के शख्स द्वारा ऐसा झूठ फैला रहा है। कृपा इस पर रिस्पॉन्स न दें।


Click it and Unblock the Notifications