सुशांत सिंह राजपूत का आखिरी गाना फराह खान ने किया था कोरियोग्राफ- 'दिल बेचारा' के सेट से अनदेखी PICS
सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' को लेकर फैंस के दिल में प्यार भी है, दुख भी है और इंतजार भी है। फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज होते ही सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये। यह वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा 'लाइक' किया जाने वाला ट्रेलर बन चुका है।
Recommended Video
हाल ही में फिल्म के निर्देशक मुकेश छाबरा ने एक फिल्म के बारे में एक खास बात शेयर की। उन्होंने बताया कि 'दिल बेचारा' का टाइटल ट्रैक जल्द ही रिलीज किया जाएगा। इसे सुशांत पर फिल्माया गया है और फराह खान ने कोरियोग्राफ किया है। यह गाना इसीलिए भी खास है क्योंकि इसकी शूटिंग सिर्फ एक शॉट में की गई है। फराह खान सुशांत से बेहद खुश थीं।

मुकेश छाबड़ा ने कहा, 'दिल बेचारा टाइटल ट्रैक मेरा पसंदीदा ट्रैक है। यह वह आखिरी गाना है जिसे सुशांत ने शूट किया। उन्होंने इस गाने की रिहर्सल एक दिन की और दूसरे दिन सिर्फ एक शॉट में गाना पूरा कर लिया। एक बेहतरीन डांसर के तौर पर अपनी पहचान रखने वाले सुशांत ने इस गाने पर बेहद प्रभावी ढंग से डांस किया है।'


Click it and Unblock the Notifications