डायरेक्टर मुकेश छाबरा का दर्दनाक पोस्ट, "कभी नहीं सोचा था दिल बेचारा सुशांत के बिना रिलीज होगी"
सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म "दिल बेचारा" को लेकर ऑफिशियल ऐलान हो चुका है। फिल्म हॉटस्टार पर 24 जुलाई को रिलीज होगी। बॉलीवुड में निर्देशन क्षेत्र में डेब्यू करने जा रहे मुकेश छाबरा ने एक बार फिर अपने दोस्त और साथी सुशांत सिंह राजपूत के लिए इमोशनल कर देने वाला नोट लिखा। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए कहा कि ये फिल्म उनके लिए क्यों इतनी मायने रखती है।
"द फॉल्ट इन आवर स्टार्स" का हिंदी रिमेक "दिल बेचारा" में सुशांत के साथ संजना संघी नजर आएंगी। फिल्म के निर्देशक मुकेश छाबरा ने इमोशनल नोट लिखा। उन्होंने कहा, " 'काई पो छे' के दौरान ही सुशांत ने मुझे वादा किया था कि वह जरूर मेरी पहली फिल्म में काम करेंगे। उन्होंने ऐसा किया भी। लेकिन मैंने ये कभी नहीं सोचा था कि इस फिल्म को सुशांत के बिना ही रिलीज करनी पड़ेगी।" फिल्म की पूरी टीम सुशांत सिंह राजपूत के लिए दुखी हैं।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications