दिल बेचारा की शूटिंग के दौरान अजीब घटना, संजना ने कहा- कब्रिस्तान में नाक से खून निकल रहा था
सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी की दिल बेचारा रिलीज हो गई है। दर्शकों और फैंस ने मिलकर सुशांत की इस आखिरी फिल्म को बेहतरीन प्रतिक्रिया दी है। संजना सांघी रिलीज से पहले ही लगातार मीडिया में इंटरव्यू दे रही हैं। सुशांत से जुड़ी कई जानकारी साझा कर री हैं। बतौर लीड एक्ट्रेस संजना सांघी का ये डेब्यू सफल रहा है।
लेकिन कहीं ना कहीं सुशांत के ना रहने का दुख भी उनके हर इंटरव्यू में साफ झलक रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू में संजना सांघी ने बताया है कि दिल बेचारा की शूटिंग के दौरान ऐसा एक किस्सा हुआ था, जो अब उन्हें याद आ रहा है।

सुशांत के ना रहने के दौरान वह इस घटना से कनेक्ट कर पा रही हैं। चलिए जानते हैं कि फिल्मफेयर को दिए गए इंटरव्यू के दौरान संजना सांघी ने क्या खुलासा किया है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











